Surprise Me!

लाल किले से PM मोदी का 'दिमागी नक्सलियों' पर प्रहार; युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग का ऐलान, पहली बार गूंजा 'वंदे मातरम'

2026-08-15 5 Dailymotion

देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. इस बार पीएम मोदी लाल रंग की राजस्थानी बांधनी पगड़ी में नजर आए। खास बात यह रही कि देश के इतिहास में लाल किले पर पहली बार 'वंदे मातरम' गाया गया और आसमान से फूलों की बारिश की गई.

अपने 76 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने 'दिमागी नक्सलियों' पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग समाज को गलत राह पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, युवाओं के लिए बड़े ऐलान करते हुए उन्होंने अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को 'AI स्किल्स' की ट्रेनिंग और परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने युवाओं से जनगणना में सक्रिय भाग लेने की अपील की और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती से दोहराया. पीएम के भाषण की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.