80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं और Gen-Z के लिए कई बड़े ऐलान किए। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में युवाओं को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए PM मोदी ने आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और गरीब परिवारों के युवाओं के लिए फ्री कोचिंग का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने का ऐलान भी किया गया।