Surprise Me!

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 5 लोगों की मौत; टला सुनामी का खतरा

2026-08-15 42 Dailymotion

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह कुदरत ने भारी कहर बरपाया है. यहां 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटकों से भारी तबाही मची है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के वक्त लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी इमारतों का मलबा उन पर गिर गया.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र एंडे शहर से 68 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. पहले तेज झटके के बाद इलाके में 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के भयानक आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। खतरे को देखते हुए शुरुआत में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है. आपको बता दें कि इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने से ऐसे विनाशकारी भूकंप आते रहते हैं. इस भयानक तबाही और ग्राउंड जीरो के हालातों की पूरी रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.