देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मना रहा है। लखनऊ से देहरादून, पटना से हांसी और कोलकाता तक अलग-अलग राज्यों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।