शनिवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के अलग अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने भी ध्वजारोहण किया, झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन ने भी ध्वजारोहण किया। रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर अनेक प्रश्न उठे हैं जब परीक्षा व्यवस्था पर संदेह पैदा होता है तो पूरी पीढ़ी का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने छात्रों को भरोसे दिलाते हुए कहा कि आपकी मेहनत को किसी माफिया, किसी भ्रष्ट तंत्र और किसी अनियमितता के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।