झारखंड में JSSC और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवादों में घिरी JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही दागी परीक्षा एजेंसी TDPL द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.
इस फैसले से आंदोलनकारी छात्रों में खुशी है और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद अपना 15 दिन पुराना अनशन तोड़ दिया है. हालांकि, वे अब भी CBI जांच की मांग पर अड़े हैं. वहीं दूसरी तरफ, परीक्षा रद्द होने से पास हुए कैंडिडेट्स में भारी आक्रोश है. प्रोजेक्ट भवन के बाहर सफल अभ्यर्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जमकर हंगामा किया. परीक्षा रद्द होने की घोषणा सुनते ही कई अभ्यर्थी वहीं फूट-फूटकर रो पड़े और अब न्याय के लिए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. इस पूरे हंगामे और ग्राउंड रिपोर्ट की इनसाइड स्टोरी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.