झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद परीक्षा के जरिए चयनित होकर विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने विरोध जताया. प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार और उनकी नौकरियों के भविष्य को लेकर समाधान निकालने की मांग की.