झारखंड में पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने एजेंसी TDPL की ओर से कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाएं और रिजल्ट रद्द कर दिए हैं...साथ ही 2014 से अब तक हुई परीक्षाओं की जांच कराने का भी ऐलान कर दिया है। मतलब ये कि छात्र जिस JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे वो मांग भी मान ली गई है...ये फैसला छात्रों की बड़ी जीत माना जा रहा है। इस फैसले के बाद रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला...सीएम हेमंत सोरेन ने खुद मीडिया से आकर इस बात का ऐलान किया।
#JSSCCGL, #JSSCCGLExamCancelled, #TDPL, #TDPL Exams Cancelled, Hemant Soren, Jharkhand News, Jharkhand Student Protest, JSSC Recruitment, JSSC Exam, Exam Cancellation, CID Investigation, JSSC Scam, Exam Irregularities, Paper Leak