Surprise Me!

बीजेपी का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- सोनिया गांधी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर जताई आपत्ति, कांग्रेस ने किया खंडन

2026-08-15 8 Dailymotion

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है. पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर वंदे मातरम्' के सभी छह अंतरों के गायन पर आपत्ति जताने का आरोप लगाया. दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब 'वंदे मातरम्' का गायन हो रहा था, तब सोनिया गांधी अपने बगल में खड़े खरगे की ओर इशारा करते हुए कुछ कहते हुए दिखाई दीं. बीजेपी ने इसे वंदे मातरम को लेकर सोनिया की आपत्ति करार दिया, वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज कर दिया. सरकार ने अगस्त, 2026 में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2026' के तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान कानूनी दर्जा दिया. साथ ही, सभी सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य कर दिया. कानून के तहत राष्ट्रगीत का अपमान को अपराध बनाया गया है.