Surprise Me!

'वंदे मातरम्' पर सियासी महासंग्राम जारी: अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– सोनिया गांधी देश से माफी मांगें

2026-08-16 5 Dailymotion

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के गायन को रोकने और राष्ट्र गीत के अपमान का आरोप लगाया. गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इसे लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और देश से माफी मांगने की मांग की. वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी इसे लेकर सोनिया गांधी पर हमला बोला, हालांकि कांग्रेस ने वंदे मातरम के गायन को रोकने जाने के बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और बीजेपी पर पलटवार किया है.

मामला 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का है. पूरे देश की तरह दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गाया. कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम् का गायन हुआ. इसी दौरान सामने आए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ. वीडियो में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत करते और इशारा करते हुए देखा गया. बीजेपी ने इन इशारों को वंदे मातरम् के गायन को रोकने की कोशिश के तौर पर पेश किया. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया. हालांकि कांग्रेस इससे इनकार करती रही कि सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रगान को रोकने की कोशिश हुई, लेकिन बीजेपी अब भी हमलावर है. मंगलुरु में बीजेपी नेता विकास पुत्तुर ने सोनिया गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया है.