देशभर में मानसूनी बारिश और बाढ़ लोगों के लिए काल बन गई है. ओडिशा के केंद्रापाड़ा में हालात बेहद खौफनाक हैं, जहां एक आश्रम स्कूल में 312 छात्र और 10 शिक्षक पिछले दो दिनों से 10 फीट गहरे पानी के बीच फंसे हुए हैं. तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमें भी उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं. राज्य में करीब 5 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं. घरों के ग्राउंड फ्लोर डूबने के कारण पुलिस और NDRF को नावों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी कुदरत का कहर जारी है, जहां इस मानसून सीजन में अब तक 187 लोगों की जान जा चुकी है. दूसरी तरफ, असम में बाढ़ से हुए 480 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद सरकार प्रभावितों को आर्थिक मदद बांट रही है. देशभर के मौसम और इस महातबाही की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.