NEET के बाद अब UGC-NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक NTA से 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया गया है। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। UGC-NET के English, Commerce और Sociology विषयों के प्रश्नपत्रों में गलतियों की शिकायतों के बाद इन परीक्षाओं को दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। वहीं NTA में नए प्रोफेशनल लीडरशिप स्ट्रक्चर, टेक्निकल और फाइनेंशियल सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी भी चल रही है।