Surprise Me!

गोवा के कांग्रेस कार्यक्रम में अधूरा "वंदे मातरम्"!, BJP ने साधा निशाना, विपक्ष का पलटवार

2026-08-18 18 Dailymotion

15 अगस्त पर वंदे मातरम् विवाद अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। गोवा में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के सिर्फ शुरुआती दो अंतरे गाए जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस बार-बार वंदे मातरम् का अपमान कर रही है, जबकि कांग्रेस और विपक्ष ने बीजेपी पर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक सियासत करने का आरोप लगाया है।