Surprise Me!

यूपी-बिहार में बाढ़ से हाहाकार, पानी में समाया स्कूल; उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड से 6 की मौत

2026-08-19 4 Dailymotion

देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार बारिश से घरों और रामबाग रेलवे स्टेशन के ट्रैक्स पर पानी भर गया है, जबकि राज्य के 13 जिलों में 84 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं, बिहार के बगहा में गंडक नदी के खौफनाक कटाव के चलते एक प्राथमिक स्कूल ताश के पत्तों की तरह नदी में बह गया.

पहाड़ी राज्यों में हालात और भी खतरनाक हैं. हिमाचल प्रदेश (सिरमौर) और उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल) में लैंडस्लाइड के चलते 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से कुलागाड़ वैली ब्रिज काली नदी में समा गया है, जिससे कैलाश मानसरोवर मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है. उधर, ओडिशा में बाढ़ से 9 लाख लोग प्रभावित हैं, जिसके लिए सीएम ने 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. देशभर के मौसम और इस महातबाही की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.