Surprise Me!

देशभर में बाढ़-बारिश से महातबाही! काशी में छतों पर अंतिम संस्कार, उत्तराखंड में 4 की मौत; ओडिशा में 1000 करोड़ का पैकेज

2026-08-20 12 Dailymotion

देशभर में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और बाढ़ लोगों के लिए बड़ी आफत बन गई है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, एमपी और ओडिशा तक कुदरत का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 फीट तक पानी भरने से करीब 2000 प्रतियोगी छात्रों को अपना हॉस्टल छोड़ना पड़ा है. वहीं, वाराणसी में गंगा उफान पर है, जिससे 100 से ज्यादा मंदिर पानी में डूब गए हैं और मणिकर्णिका व हरिश्चंद्र घाट पर छतों और सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है.

पहाड़ी राज्यों में हालात और भी खतरनाक हैं. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बारिश से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसके चलते देहरादून में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. हिमाचल में 1,033 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह हो गई है और 88 सड़कें बंद हैं. उधर, ओडिशा में बाढ़ से 9 लाख लोग प्रभावित हैं, जिसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. देशभर के मौसम और इस महातबाही की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.