Surprise Me!

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार, दुनिया को दी खुली चेतावनी! जानें क्या है 'इकोनॉमिक डी-डे'?

2026-08-20 3 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने अमेरिका के इस महाप्रहार को 'इकोनॉमिक डी-डे' नाम दिया है, जिसका मकसद ईरान को पूरी दुनिया से आर्थिक तौर पर अलग-थलग करना है. ट्रंप ने खुली चेतावनी दी है कि जो भी देश, बैंक या संस्थाएं ईरान की मदद करेंगी, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा.

इस नए एक्शन का सबसे बड़ा असर ईरान के तेल कारोबार, कैश ट्रांसफर, करेंसी एक्सचेंज और तेल तस्करी नेटवर्क पर पड़ेगा. ट्रंप का दावा है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना को पहले ही भारी नुकसान हो चुका है और उसकी मुद्रा गर्त में जा रही है.