Surprise Me!

वंदे मातरम्' पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, अमित शाह का बड़ा हमला; कहा- 'कांग्रेस ने किया राष्ट्रगीत का अपमान'

2026-08-20 0 Dailymotion

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस  के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस द्वारा अपने कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' के सिर्फ दो अंतरे गाने के फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने तीखा प्रहार किया है. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ही नहीं, बल्कि देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है.

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह 1937 में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर की मौजूदगी में लिए गए ऐतिहासिक फैसले का ही पालन कर रही है. बता दें कि यह पूरा विवाद 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान सोनिया गांधी के एक इशारे वाले वायरल वीडियो से शुरू हुआ था.