राजधानी के गोमती नगर में गुरुवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली दिव्या के पति मानस ने बैंक के बाहर मारी. पत्नी की हत्या के बाद पति घर पहुंचा और अपनी बहन को गोली मार दी. बहन की मौत के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया. बता दें कि दिव्या फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं. इस घटना के पीछे घर में विवाद में बताया जा रहा है. दिव्या मिश्रा लखनऊ की रहने वाली थी और बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी. बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक, हत्या करने वाला महिला का पति टेंपो से यहां पर पहुंचा था. वह दिव्या से बाहर बातचीत कर रहा था. अचानक पिस्टल निकाल ली और दिव्या को दो गोली मारी. इसके बाद ऑटो में बैठकर फरार हो गया. हुसड़िया स्थित घर पहुंचकर मानस ने अपनी बहन तूलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुदकुशी कर ली. पता चला है कि मानस एसबीआई बैंक में कर्मचारी था. बहन तूलिका अविवाहित है.