Surprise Me!

पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में शिफ्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

2026-08-21 2 Dailymotion

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वहां की सरकार के ये कदम उठाया. कोर्ट ने आदेश दिया था कि जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को व्यापक मेडिकल जांच और देखभाल के लिए दो दिनों के भीतर इस्लामाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया जाए. स्थानीय लोगों ने इस पर खुशी जताई है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला उस रिपोर्ट के एक दिन बाद आया जो अडियाला जेल के सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत के बारे में सौंपी थी. रिपोर्ट में उनके ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट में चढ़ाव-उतार, सिरदर्द और बेचैनी की बात कही गई थी.