Surprise Me!

बीजेपी पर वंदे मातरम पर सियासत का आरोप, कांग्रेस का आरोप- अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर रही राजनीति

2026-08-21 0 Dailymotion

कांग्रेस ने बीजेपी पर वंदे मातरम के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस ने बीजेपी पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वंदे मातरम के बहाने जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है और तुष्टिकरण का आरोप लगाया है.  

वंदे मातरम पर ताजा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा राष्ट्रगीत बजाने से रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसका कांग्रेस ने बाद में खंडन किया. हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रगीत की पहली दो पंक्तियां गाने को संविधान सभा ने भी मंज़ूरी दी थी. संविधान सभा ने ही 1947 में आज़ादी के बाद संविधान का मसौदा तैयार किया था और तब से न केवल कांग्रेस, बल्कि सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी इसी परंपरा का पालन किया है. हालांकि संसद में राष्ट्रगीत को पूरा गाने को लेकर कानून पास हो चुका है. फिर कांग्रेस का कहना है कि वो पहले की तरह राष्ट्र गीत के पहले दो पद ही गाती रहेगी, भले ही उसे कार्रवाई का सामना करना पड़े.