नई दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में आज पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक हो रही है. इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य-स्तर के सीनियर नेता मौजूद हैं. ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में हो रही है, जिन्होंने 17 अगस्त को अपनी नई टीम का एलान किया. पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के सभी सदस्यों का औपचारिक परिचय हुआ. बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और बीजेपी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने पर बात हुई. 2027 में यूपी समेत दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है.