प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम से मुलाकात की...जब पीएम मोदी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया...इसके बाद पीएम मोदी ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर भी शेयर की...उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई!"। पीएम मोदी से तो नई टीम मिल ही ली..लेकिन इससे पहले नितिन नबीन ने सभी नई टीम के सदस्यों से बात की...बैठक में नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था...नितिन नवीन ने बैठक में पदाधिकारियों से युवाओं के साथ अधिक से अधिक संवाद और आउटरीच बढ़ाने पर जोर दिया।
#NarendraModi, #BJPOrganisationalMeeting, #BJPNewTeam, #BJPOrganisation, #PMModiNews, #BJPStrategy, #PartyStrengthening, #BJPLeadership, #ModiNewIdeas, #PoliticalOrganisation