1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद एक नया राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सज्जन कुमार को कथित तौर पर 'हीरो' और 'आदर्श' बताए जाने के विरोध में शनिवार को सिख संगठनों और दंगा पीड़ित परिवारों ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सज्जन कुमार को हीरो बताने वाले बयानों से सिख समुदाय के 42 साल पुराने जख्म फिर से हरे हो गए हैं. बता दें कि दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का गुरुवार को तिहाड़ जेल में 80 साल की उम्र में निधन हो गया था.