रक्षाबंधन के खास मौके पर भारतीय डाक विभाग ने एक बेहद सराहनीय पहल शुरू की है. 'राखी से रक्षा' नामक इस अभियान के जरिए देश की सीमाओं और दूर-दराज के इलाकों में तैनात वीर जवानों तक बहनों का प्यार और राखियां पहुंचाई जा रही हैं. राजस्थान के बीकानेर में डाकघर, सेना और आम नागरिकों के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहे हैं.
डाक विभाग जवानों को सुरक्षित राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफे और वाटरप्रूफ पैकेजिंग की सुविधा दे रहा है. इस अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है. स्कूली बच्चों से लेकर आम महिलाएं तक बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रही हैं और राखियों के साथ हाथ से लिखे खास संदेश भी भेज रही हैं.