Surprise Me!

चीनी की मिठास में घुली महंगाई की कड़वाहट! 70 रुपए/किलो हुए दाम, मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

2026-08-22 7 Dailymotion

देशभर में चीनी की आसमान छूती कीमतों और स्टॉक की कमी को लेकर सियासत गरमा गई है. पिछले 3 महीने में चीनी के दाम करीब 40% (₹19 प्रति किलो) बढ़कर 70 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे. ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. खरगे ने 'आत्मनिर्भर भारत' पर तंज कसते हुए 10 लाख टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात और गन्ने को एथेनॉल में झोंकने पर सवाल उठाए हैं.

वहीं, सरकार की तरफ से खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने एथेनॉल नीति को जिम्मेदार मानने से इनकार किया है. सरकार का कहना है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे मिलों द्वारा दाम बढ़ाना, जमाखोरी, सट्टेबाजी, मौसम की मार और त्योहारी मांग प्रमुख वजह हैं. आखिर चीनी की कीमतों में अचानक आई इस तेजी की असल वजह क्या है? पूरी इनसाइड स्टोरी और ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.