सरकार की ओर से 25 जुलाई को युवाओं से किए गए कथित वादों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है. यह फैसला कार्यसमिति की बैठक में 5 सितंबर को मार्च निकालने का फैसला लिया गया. संगठन के मुताबिक, मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा. CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों, छात्र संगठनों और युवा संगठनों से 5 सितंबर को इंडिया गेट पहुंचने और मार्च में शामिल होने की अपील की है. इसमें NEET से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों के साथ पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोग, छात्र, युवा संगठन और देशभर से युवा शामिल होंगे.