मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर अपने सुकून भरे पलों की खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रही हैं। अपनी सादगी भरी अदाओं और अट्रैक्टिव एक्सप्रेशंस के साथ शिल्पा अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक खास तस्वीर में एक्ट्रेस हाथों में लिली के फूल थामे बेहद प्यारे अंदाज में कैमरे की तरफ देखती नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट की बात करें तो शिल्पा ने ऑल-व्हाइट लखनवी चिकनकारी कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक क्लासिक और एलिगेंट लग रहा है।
#ShilpaShirodkar #BollywoodActress #InstagramPost #LatestPhotos #WhiteOutfit #Chikankari #ElegantLook #SimpleStyle #CelebrityFashion #EthnicWear #IndianActress #SocialMedia #ViralPhotos #Graceful #ClassicStyle #NaturalBeauty #PeacefulMoments #CelebrityLife #FashionInspiration #DesiFashion #TrendingNow #FanLove #IANS