मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की शानदार झलक शेयर की। तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑलिव ग्रीन लेस बैंड्यू गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस स्ट्रैपलेस गाउन में इंट्रिकेट वूवन ट्रिमिंग और बस्ट पर वी-कटआउट डिजाइन दिया गया है। पॉलीएमाइड और कॉटन ब्लेंड से तैयार इस आउटफिट में ड्रेप्ड बॉडीस और स्कैलप्ड हेम इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए पूजा ने गोल्ड ब्रेसलेट और एमराल्ड स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए। फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने कई स्टाइलिश और अट्रैक्टिव पोज देते नजर आ रही हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और मृणाल ठाकुर लीड किरदारों में दिखाई देंगे। ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#PoojaHegde #PoojaHegdePhotos #OliveGreenGown #BollywoodFashion #CelebrityStyle #InstagramFashion #GlamLook #FashionGoals #VarunDhawan #MrunalThakur #DavidDhawan #HaiJawaniToIshqHonaHai #JanaNayagan #ThalapathyVijay #TamilCinema #BollywoodActress #TrendingNow #ViralPhotoshoot #StyleIcon #EntertainmentNews #IndianCinema #FashionInspo #IANS