बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हालिया बर्थडे ट्रिप की खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर की हैं। सोनाक्षी का बर्थडे 2 जून को आता है, इस बार उन्होंने अपना बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें और एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और करीबी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वे दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं, तो किसी में सोलो तस्वीर क्लिक कराती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। इसके अलावा फ्रेंड्स ग्रुप के साथ सेल्फी लेते हुए उनकी मुस्कुराहट इस ट्रिप की खुशी को बयां कर रही है। सोनाक्षी ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें वे बर्थडे केक काटते हुए और कैंडल्स ब्लो करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।
#SonakshiSinha #BirthdayTrip #LondonTrip #ZaheerIqbal #SonakshiZaheer #BirthdayCelebration #BollywoodActress #ThrowbackPictures #ViralPhotos #InstagramPost #CelebrityNews #EntertainmentNews #BollywoodUpdates #CakeCutting #CoupleGoals #FriendsForever #LondonVacation #BirthdayBash #TrendingNow #BollywoodBuzz #SocialMedia #PhotoDump #IANS