Surprise Me!

पिता की पहली डेथ एनिवर्सरी से पहले इमोशनल हुईं Lara Dutta, शेयर कीं खास तस्वीरें

2026-05-30 58 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता अपने लेट फादर की पहली डेथ एनिवर्सरी से पहले भावुक नजर आईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए कुछ अनमोल पलों को फैंस के साथ शेयर किया है। लारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने पिता और बेटी सायरा के साथ दिखाई दे रही हैं। पोस्ट में एक खूबसूरत थ्रोबैक फोटो भी शामिल है, जिसमें लारा अपने पिता के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता की कुछ और यादगार तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि लारा दत्ता के पिता, रिटायर्ड विंग कमांडर एल.के. दत्ता का पिछले साल 31 मई को मुंबई में 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके डेथ के बाद भी लारा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करती रहती हैं।


#LaraDutta #LKDutta #FatherTribute #DeathAnniversary #EmotionalPost #InstagramUpdate #FamilyMemories #SairaBhupathi #ThrowbackPhotos #BollywoodNews #CelebrityNews #RemembrancePuja #HeavenlyBirthday #JacarandaTree #FamilyLove #HeartfeltTribute #MissUniverse #MumbaiNews #SocialMediaPost #RememberingDad #BollywoodUpdates #ViralPost #IANS