Surprise Me!

फायरिंग विवाद में 'खान सर' पर शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

2026-06-05 10 Dailymotion

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के बाहर फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ मामले में उलटा खान सर पर ही शिकंजा कसता जा रहा है. खान सर के दोनों गार्ड को हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद खान सर की मुश्किलें बढ़तीं जा रहीं हैं.  

पटना पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें खान सर की कोचिंग के बाहर दो गार्ड हवाई फायरिंग करते हुए देखे गए हैं. दोनों गार्ड ने फायरिंग की बात कबूली है, जिसके बाद जांच की आंच खुद खान सर तक आ पहुंची है. खान सर के नाम से मशहूर फैसल खान का नाम तोड़फोड़ से जुड़ी FIR में दर्ज है. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी. हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि खान सर पर क्या आरोप है?

मंगलवार की रात खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट में 15 से 20 लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और परिसर में पथराव किया. इस दौरान गार्ड ने हवाई फायरिंग की.    

उधर, खान सर के विरोधी कोचिंग संस्थान.. ज्ञान बिंदु कोचिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उस वायरल वीडियो को दिखाया गया है, जिसमें दो गार्ड फायरिंग करते दिख रहे हैं. ज्ञान बिंदु कोचिंग का दावा है कि फायरिंग प्री-प्लांड तरीके से कराई गई.. लिहाजा खान सर को गिरफ्तार किया जाए.