अमेरिका ने फिर से ईरान पर गोलीबारी की है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, उसने ईरान में कई टारगेट पर एक्स्ट्रा सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू की है. अमेरिका ने इन हमलों को ईरान के लगातार और बेवजह हमलों का जवाब बताया है. उधर, ईरान के कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी जा रही है. लिहाजा ईरान के रेड क्रिसेंट ने देश के सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में नए धमाके हुए हैं. उधर, दक्षिणी शहरों सिरिक और मिनाब, साथ ही केशम आइलैंड और उत्तरी शहर गोरगन सहित कई दूसरी जगहों पर धमाके हुए हैं.. अमेरिकी हमलों के बीच पश्चिमी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है. दक्षिण-पश्चिम ईरान के फार्स प्रांत में भी एक धमाका सुना गया, जिसे शहर के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने की वजह से बताया गया.
उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमले फिर से शुरू करेगा. ट्रंप ने ईरान पर डील में देरी करने का आरोप लाया और निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि ईरान को बातचीत रोकने की कीमत चुकानी होगी.