भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय का कहना है, "जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है. इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं. हम तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी मांग दोहराते हैं ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके. इलाके में कमर्शियल जहाजों और आम लोगों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल होना चाहिए."