Surprise Me!

सिक्किम टनल हादसा: मलबे से बंद हुई समरदुंग टनल, मीथेन गैस बनी रेस्क्यू में चुनौती

2026-07-21 16 Dailymotion

सिक्किम के नामची जिले की निर्माणाधीन समरदुंग टनल में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को हुए लैंडस्लाइड के बाद सुरंग का एंट्री गेट मलबे से पूरी तरह बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 मजदूर अब भी सुरंग के अंदर फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, NHPC और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। सुरंग में मीथेन गैस लीक होने की आशंका के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। रेस्क्यू के दौरान कुछ बचावकर्मियों के बेहोश होने की भी खबर सामने आई है।

#SikkimTunnelAccident, #SikkimLandslide, #TunnelCollapse, #SikkimNews, #RescueOperation, #Landslide, #NDRF, #SDRF,
#TunnelRescue, #Namchi