प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 5,000 करोड़ रुपये की लागत से विजयनगरम जिले में बना अत्याधुनिक 'भोगपुरम एयरपोर्ट' (अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट) शामिल है.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने रोड शो किया और कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि हमने एयरपोर्ट्स का नाम 'एक ही परिवार' पर रखने की पुरानी परंपरा को बदल दिया है. इसके साथ ही उन्होंने देश की 'ब्लू इकोनॉमी' को मजबूत करने, कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित करने और नए पोर्ट्स के निर्माण का विजन भी जनता के सामने रखा। आंध्र प्रदेश के बाद पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूरु में विवेक स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे.