Surprise Me!

झारखंड के छात्रों पर लाठीचार्ज से INDIA ब्लॉक में तकरार, अवधेश प्रसाद बोले- सोरेन सरकार 'तानाशाह'

2026-08-11 18 Dailymotion

झारखंड में JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन अब रांची से दिल्ली तक पहुंच गया है. छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में NDA ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा, वहीं INDIA ब्लॉक के घटक दल समाजवादी पार्टी ने भी झारखंड सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार के रवैये को तानाशाही और अड़ियल बताया, जिस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा पर निशाना साधा. ऐसे में छात्रों के मुद्दे ने INDIA ब्लॉक के भीतर की राजनीतिक खींचतान और विपक्षी एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.