यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक बार फिर बड़ा हमला किया है. हूतियों ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से गुजर रहे सऊदी अरब से जुड़े एक जहाज 'तिहामा' पर मिसाइल दागी है. इस भीषण हमले में 3 पाकिस्तानी और 1 इंडोनेशियाई समेत 4 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है.
रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी जहाजों पर हूतियों के हमले में यह पहली बार है जब किसी की जान गई है. 20 जुलाई के बाद से हूती लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं. इससे स्वेज नहर और लाल सागर का समुद्री व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे जहाजों की आवाजाही कम हो गई है और वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. लाल सागर में हूतियों के खौफ और इसके वैश्विक असर की पूरी इनसाइड स्टोरी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.