रांची में छात्रों के आंदोलन पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 10 अगस्त को विधानसभा मार्च के दौरान हुई झड़प के मामले में करीब 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें 100 नामजद और करीब 500 अज्ञात प्रदर्शनकारी शामिल हैं। JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले 20 दिनों से जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद JSSC-CGL परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गतिरोध बना हुआ है। सरकार का दावा है कि छात्रों की 98 फीसदी मांगें मान ली गई हैं, जबकि प्रदर्शनकारी अब भी अपनी प्रमुख मांगों पर समाधान की मांग कर रहे हैं।