Surprise Me!

रांची में छात्रों के आंदोलन का 24वां दिन, सरकार से चौथी बार होगी बातचीत, प्रदर्शनकारियों ने दिया अल्टीमेटम

2026-08-17 16 Dailymotion

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को सरकार के प्रतिनिधियों और आंदोलनरत छात्रों के बीच चौथे राउंड की वार्ता प्रस्तावित है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के बाद ही साफ होगा कि आंदोलन आगे किस दिशा में जाएगा। अब कर सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन मांगों पर कोई अंतिम समाधान नहीं निकल पाया। आंदोलन के दौरान छात्र विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी थी और लाठीचार्ज भी हुआ था। अब चौथे दौर की वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है।


#Ranchi #Jharkhand #StudentProtest #JharkhandStudents #RanchiNews #StudentMovement #JaipalSinghMundaStadium #JharkhandGovernment #StudentAgitation #ProtestNews #CMResidenceGherao #AssemblyGherao #BreakingNews #JharkhandNews #LatestNews