Surprise Me!

झारखंड में छात्र आंदोलन पर सियासत, BJP-कांग्रेस में सियासी घमासान, CJP ने भी मिलाए सुर

2026-08-16 13 Dailymotion

डेस्क: झारखंड में JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर 23 दिनों से जारी छात्र आंदोलन अब सियासी रंग ले चुका है. बीजेपी हेमंत सोरेन सरकार और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस भी सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील कर रही है. इसी बीच CJP की भूमिका और उसके आंदोलन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. छात्र अपने अधिकार और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बड़ा सवाल यही है कि आखिर समाधान कब निकलेगा.