पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार को बीरभूम के रामपुरहाट में उनके आवास स्थित दफ्तर से बरामद किया गया। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकने से हुई है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, शव के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है