Surprise Me!

आशीष बनर्जी की मौत: सुसाइड नोट, रेत टेंडर और सियासी आरोपों ने बढ़ाई हलचल

2026-08-16 8 Dailymotion

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे TMC नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. बीरभूम स्थित TMC कार्यालय में उनका शव फंदे से लटका मिला और पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पार्टी के गलत कामों का विरोध न कर पाने, ईमानदारी से काम करने और दबाव का जिक्र बताया जा रहा है. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने उनकी मौत को कथित बदनाम करने के अभियान और मानसिक दबाव से जोड़ा है, जबकि BJP-NDA नेताओं ने निष्पक्ष जांच की बात कही है. अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.