झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। छात्रों के भारी विरोध-प्रदर्शन और विधानसभा में लगातार हो रहे हंगामे के बाद हेमंत सरकार ने विवादित प्राइवेट एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसकी पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद करने का ऐलान कर दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं सभी की जांच होगी। इसी के साथ कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। सीएम हेमंत सोरेन के इस ऐलान के बाद छात्र खुश हैं, छात्र डांस करते हुए दिखे, आतिशबाजी करते दिखे, लेकिन राज्य सरकार के इस फैसले पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है...बीजेपी की माने तो छात्रों ने गांधीवादी तरीके से अहंकारी सीएम को हरा दिया है, लेकिन ये लड़ाई आधी है, सीबीआई की जांच अभी बाकी है।
#JharkhandCGLexamcanceled, #TDPLexamscanceled, #HemantSorendecision, #JharkhandJPSCexams, #ExamirregularitiesJharkhand, #14thCivilServicePrelims, #AmitabhKaushalcommittee