देशभर में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है. दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कनॉट प्लेस और संगम विहार समेत कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है, जबकि 250 उड़ानें लेट हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं.काशी और प्रयागराज में नदियां उफान पर हैं, जिससे श्मशान घाट डूब गए हैं और सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. इसके अलावा, त्रिपुरा के अगरतला में बाढ़ के बीच NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और उत्तराखंड में भारी बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं.